पूर्णिया में तीन दिनों से गायब आपदा प्रबंधक विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार वापस आ गए। वह पूर्णिया जंक्शन से सीधे अपने ऑफिस पहुँचे । वह पूरी तरह सकुशल है । उन्होंने बयान में परिवारिक तनाव के कारण खुद घर से गायब हो जाने की बात कही ।
प्रदीप कुमार के वापस आने की सूचना मिलते ही पुलिस ऑफिस पहुँच कर तफ्तीश की और एसपी निशांत कुमार तिवारी ने कर्मचारी से घटना के बारे में सघन पूछताछ की ।
आपदा प्रबंधक विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने अपने बयान में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने मौसेरे भाई के घर दूध लेने गया और वहाँ अपने भाई को दूध घर पहुँचा देने की बात कहकर ऑफिस चला गया । फिर अपनी बाइक से ऑफिस पहुँचा और बाइक ऑफिस के सामने लगाकर चाभी चाभी ऑफिस वाले अपने ड्रावर में रखकर बस से कटिहार चला गया। कटिहार से दिन में ट्रेन द्वारा जोगबनी पहुँचा और वहाँ से विराटनगर । विराटनगर में दो राते गुजार कर बुधवार सुबह जोगबनी से ट्रेन पकड़ कर पूर्णिया जंक्शन पहुँचा । इस दौरान उसने अपना फ़ोन बंद रखा था ।
News by Date
गुरुवार, 25 अगस्त 2016
आपदा विभाग का लापता कर्मचारी सकुशल लौटा
