पूर्णिया के केनगर और श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र में नई उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत शराब के अवैध कारोबारियों का धर दबोचने के लिए जमकर छापेमारी अभियान गया है । इस अचानक छापेमारी से अवैध कारोबारियों में तो हड़कम्प सा मच गया था ।
उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी व सदर डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से के०नगर के झील टोला, बैरना टोला, रामनारायण साह लोहा टोला व श्रीनगर प्रखंड के कजरा मुसहरी, पीपरटोला सहित आधा दर्जन गावों में महुआ शराब के उत्पादन करने व बिक्री को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया । हालांकि सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवीन्द्रनाथ साह तथा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार साह के अनुसार छापेमारी में कहीं शराब बरामद नहीं हुई ।
बता दें कि नए शराब अधिनियम के अनुसार यदि कोई शराब बेचता हुआ , बनाता हुआ या पीता हुआ पकड़ा जाए तो उसे 5 से 10 साल तक की सज़ा भुगतनी होगी ।
इस अभियान में सदर डीएसपी राजकुमार साह, एसडीओ रवीन्द्रनाथ साह, उत्पाद अधीक्षक, के. नगर बीडीओ मनीष कुमार साह, सीओ रविशंकर साहा, के०नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, श्रीनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उत्पाद निरीक्षक व अवर निरीक्षक सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।
News By - एडमिन