News by Date

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

पत्रकार ने सीमांचल के बड़े राजनेता पर उठाई ऊँगली

पूर्णिया -जमानत मिलने के बाद पत्रकार अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सीमांचल के एक बड़े राजनेता पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया! उन्होंने कहा की वे 45 साल से पत्रकारिता जगत में है और हाल फिलहाल में सीमांचल में नोट डबलिंग करने वाले और रेडलाइट एरिया में हो रहे ह्यूमन ट्रैफेकिंग को लेकर लगातार लिख रहे है जिस वजह से सत्तारूढ़ दल के एक नेता एवं देहब्यापार कराने वाले सरगना के आँख की किरकिरी बने हुए है, उन्ही दोनों के मिलीभगत से शराबबंदी कानून का दुरूपयोग कर मुझे जेल भेजाया गया! हालांकि उन्होंने राजनेता का नाम नहीं बताया वरन इतना बताया की वे सत्तारूढ़ दल के नेता है और लोकसभा चुनाव लड़ते है! उन्होंने उत्पाद विभाग के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा की विभाग ने जिस वय्क्ति को गवाह बनाया है वह देहब्यापार का सरगना है और घर से 5 किलोमीटर दूर रहता है! 5 किलोमीटर दूर से आकर खुद शराब दिखाता है जो खुद अपने आप में संदेह उत्पन्न करता है! और देहब्यापार सरगना गवाह बनता है इससे साफ़ है की उनके बारे में लिखने के वजह से उसने साजिश रची
News By - मोहित पंडित