News by Date

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ने बिहार सरकार पर

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ने नई उत्पाद नीति को लेकर बयान जारी किया । उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि बिहार सरकार द्वारा किया गया शराबबंदी का तरीका गलत है और इसके दुष्परिणाम होंगे । उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ शराब बंदी के 15 साल के अंदर ड्रग माफिया का जाल फैल गया उसी प्रकार बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में  ड्रग का कारोबार फैल सकता है । साथ ही कहा कि बिहार के सभी विधायक जिसने शराबबंदी के संशोधित कानून का समर्थन किया है वह जनता के गुनाहगार है। इस कानून में बेगुनहगार भी फंस रहे हैं । इसके बाद सरकार को निशाने पर लेते हुए बयान दिया कि नीतीश जी ने 10 साल शराब पिलाया है ।युवा इसके आदी हो गये तो अचानक बंद करना घातक होगा इसलिए
इसके लिये पंचवर्षीय योजना के तर्ज पर धीरे-धीरे काम करके शराब बंद करवाना चाहिए ।
News By - एडमिन