News by Date

शनिवार, 27 अगस्त 2016

तूफान से केले की तैयार खड़ी फसल बर्बाद

गुरुवार की रात भवानीपुर में आए तूफान ने गोंडवाना पकरी पंचायत के कमला कुण्ड गाँव के आस पास भारी क्षति पहुँचाई है। केले की तैयार खड़ी फसल जमीन पर जा लगी है । गुरुवार के दिन में भीषण गर्मी के बीच किसान अपने केले के खेत को देखकर तथा खुश होकर गुरुवार की रात को सोए लेकिन सुबह होते ही सारी खुशी काफ़ूर हो गयी । चूंकि गुरुवार की रात को जो तूफान उठा वह सैकड़ों एकड़ में लगे केले के फसल को बर्बाद कर दिया । लगभग सारे खेतों की फसल तैयार थी बस 10 दिनों में किसान केले बेचकर मालामाल हो जाते परन्तु गुरुवार की रात को आई तूफान किसानों की किस्मत पर कालिख पोत गयी । उनके केले का सरा फसल गिरकर बर्बाद हो गया , जहाँ लाखों की आमदनी होने को थी वहाँ लाखों का नुकसान सामने दिख रहा है । किसानों ने कर्ज लेकर केले की खेती की थी परन्तु अब वह चुकाना भी महँगा पड़ रहा है । कई सपने थे किसानों के इस केले के फसल को लेकर परन्तु अब सब बिखर गए है । उदि सरकार उनकी मदद नहीं करती है तो उनका जीना मुश्किल है ।
केला किसान मोहम्मद सईद,मोहम्मद अंशुल, मोहम्मद कुद्दूस, रामलाल मंडल, भगवान मिस्त्री, राजेश मंडल, सजनी देवी,अरुणा देवी , कमलेश्वरी मंडल आदि ने रोते हुए  कहा कि अब क्या करें लाखों का कर्ज ले रखा है इस केले की फ़सल के लिए जो अब बर्बाद हो गया है । अब न कोई लेवल न कोई खरीददार नहीं पैसे कहाँ से आएंगे । कर्जदार का क़र्ज़ कैसे चुकता होगा । किसानों के सामने यह बहुत बड़ी समस्या आ गयी है । वार्ड सदस्य से कहा कि कलमा कुंड में लगे सैकड़ों एकड़ की केले की फ़सल बर्बाद हो गयी है और यदि जल्दी सरकार द्वारा सहायता नहीं की जाती है तो किसानों के पास मरने के अलावा क़ोई चरा नहीं रह जायेगा ।

News By - मोहित पंडित