News by Date

रविवार, 16 अक्टूबर 2016

बनमनखी आईटीआई मे जल्द क्लास प्रारंभ हो - अभाविप

बनमनखी मे जल्द से जल्द क्लास प्रारंभ हो इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताऔ ने आईटीआई बनमनखी के प्राचार्य श्री संतोष कुमार जी से मिलकर आग्रह किया कि बनमनखी जैसे गरीब इलाके के छात्रौ का सौभाग्य है कि बनमनखी आईटीआई मे पढने का मौका मिला परंतु बनमनखी आईटीआई को जमीन तो उपलब्ध हो गया लेकिन भवन नही रहने के कारण बनमनखी आईटीआई मे नामांकित छात्रौ को पढ़ाई करने मे काफी विलंब हो रहा है जो छात्रौ का भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है ।
इसी को ध्यान मे रखते हुए आईटीआई बनमनखी के प्राचार्य श्री संतोष कुमार जी ने बनमनखी आईटीआई मे इस सत्र से क्लास प्रारंभ हो इसके लिए काफी प्रयास कर रहे है इसी प्रयास के तहत आज बनमनखी के सीओ , बीएसएस समेत कई अन्य लोगौ ने बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित बाजार समिति मे पश्चिम स्थित भवन को तत्काल क्लास प्रारंभ हेतु उपर्युक्त बताया है ।