News by Date

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

रूपौली : सांसद ने स्थिति को शांत रखने का अनुरोध ......

पूर्णिया के रूपौली के बहादुरा में गत बुधवार को तनावपूर्ण माहौल हो जाने के पश्चात माननीय सांसद ने स्वंय मौके पर पहुँच कर न सिर्फ़ स्थिति को शांत किया बल्कि लोगों को भाईचारे का संदेश भी दिया ।
        माननीय सांसद संतोष कुशवाहा मौके पर पहुँच कर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित कर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए । हमारे इर्द गिर्द ऐसे भी लोग है जो बिहार में शांति नहीं देखना चाहते है और इस तरह माहौल बिगाड़ कर राजनैतिक रोटियाँ सेंकना चाहते है । परन्तु हमें उनके षड्यंत्र को सही होने नहीं देना है । बिहार में नीतीश कुमार का शासन है , बिहार में गंगा जमुना सभ्यता की चर्चा पूरे दुनिया में होती है । हमें मिलजुल कर एकता के साथ रहना है ।