News by Date

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

पूर्णिया मधेपुरा में उपद्रव, अधिकारियो के वाहन फूंके पुलिस को चलानी पड़ी आँशु गैस

पूर्णिया( निस) पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड और इस से सटे मधेपुरा के बिहारीगंज में उपद्रवियों ने जमकर बबाल काटा! इस दौरान एसडीएम के गाड़ी को आग के हवाले कर दिया! पूर्णिया जिले के रूपौली के बहदुरा में दो दो समुदाय के तना तनी के बाद एक पक्ष ने ने मंदिर में तोड़ फोर की और मूर्ति को खंडित कर दिया! घटना की सुचना मिलते बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग घटना स्थल पर एकत्रित होने लगे! घटना की सुचना पर पूर्णिया डीडीसी,धमदाहा एसडीपीओ,डीसीएलआर,रूपौली बीडीओ एवं सीओ पहुँचकर सारी योजनाओ को विफल कर तत्काल शांति स्थापित की फिर भी तनाव बरकरार है। इस घटना में अजित कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह द्वारा अकबरपुर थाना में 13 लोगो के खीलाफ केस दर्ज किया गया है! इधर मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में मंगलवार को विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद से वहां आज भी तनाव का माहौल है। माहौल को शांत कराने के लिए डीएम-एसपी खुद भी बिहारीगंज में कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने वहां आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। लेकिन लोग अब भी आक्रोशित हैं.

उल्लेखनीय है कि कल दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के वक्त मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में दो पक्षों में हुए विवाद ने भयंकर रुप ले लिया था। देखते ही देखते मार-पीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनोे गुटों के लोग एक दूसरे के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। हिंसा के बीच पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और प्रतिमाओं के साथ सड़क पर धरना दे रही भीड़ ने उदाकिशुनगंज के एसडीएम मुकेश कुमार के वाहन में आग लगा दी।एसडीपीओ रहमत अली के वाहन को भी पलट दिया। भीड़ के मूड को देखते हुए सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। आज फिर तनाव की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और आंसू गैस के गोले छोड़ कर लोगों को तितर बितर करने का प्रयास किया गया।फ़िलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण है। बताया गया है कि सोमवार की रात रेलवे परिसर में आयोजित आर्केष्ट्रा कार्यक्रम में कुश्थन के एक दूसरे पक्ष के युवक ने हंगामा किया था। तब बीच बचाओ कर मामला शांत हुआ।

मंगलवार को विसर्जन में शामिल युवक से उसकी मारपीट हो गई। इसके बाद मामला बिगड़ गया।