News by Date

शनिवार, 8 अक्टूबर 2016

सांसद ने भी ब्यवसाईयो को पिलाई आश्वाशन रूपी जन्म घुटी

पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने भी आज गुलाबबाग बाजार समिति के ब्यवसाईयो को जन्म घुटी पिलाई! यह घुटी आश्वाशन के रूप में दिया गया की बहुत जल्द बाजार समिति के दिन बहुरेंगे होने वाले है! मालुम हो की उत्तर भारत की सबसे बड़ी ब्यवसायिक मंडी करीब 10 वर्षो से अपने बदहाली पर आँशु बहा रही है! यहाँ न सड़क है न नाला न अन्य कोई सुविधा! व्यवसायी जल जमाव, बदबूदार नाली के बीच रहने पर मजबूर है! इनलोगो ने विधायक से लेकर सांसद तक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई है, मगर इन 10 वर्षो में सिर्फ जन्म घुटी के रूप में आश्वाशन ही मिला है! अभी कुछ दिन पूर्व यहाँ के ब्यवसायीयो ने अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दिया था और पूर्णिया डीएम के बरामदा पर जाकर धरने पर बैठ गए थे! तब डीएम साहब ने बहुत जल्द बदहाली दूर करने का जन्म घुटी के रूप में आश्वाशन दिया था!आज पूर्णिया सांसद सभी व्यवसाइयों से मिले और सबो की समस्याओं को सुने! सबो का एक ही समस्या था मंडी के जर्जर पड़ी सड़क निर्माण कार्य जल्द कराया जाय,समस्या  सुनने के बाद सांसद ने कहा की किसी भी हालत में दीपावली से पहले सड़क निर्माण कार्य में चालु होगा जाएगा! घोषणा के बाद व्यवसाइयों में खुशी का माहौल सा बन गया! अब देखना यह है की यह घोषणा अमल होता है या पहले की तरह ही आश्वाशन के रूप में जन्म घुटी का काम करेगा? बैठक में व्यवसायी महासंघ अध्यक्ष बबलू चौधरी, प्रवक्ता अजीत भगत,वार्ड पार्षद पवन ठाकुर, सुरेश चौधरी,अंजुन रस्तोगी,मुन्ना गुप्ता, मनसुर आलम,निलकमल जयसवाल,रुपेश दुगरवाल, वीरू दुग्गर,मनोज पगुलिया,पुनम ,सुसील मिश्रा, पप्पु यादव , सुरेंद्र विनायाकिया, एवम सैकड़ों  संख्या में व्यपसायी, किसान, मजदूर, मोजुद थे!