पूर्णिया के गुलाबबाग के व्यपारियों की मेहनत आखिरकार रंग ला ही गयी । साथ ही माननीय सांसद श्री संतोष कुशवाहा ने अपने वादे को पूरा करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है । गुलाबबाग बाजार समिति की मुख्य सड़क का पुनः नवीनीकऱण कार्य का उदघाट्न होने जा रहा है ।
व्यवसायी महासंघ, बिहार सरकार के उप सभापति माननीय हारुण रसीद एवं हमारे सांसद माननीय संतोष कुशवाहा व जिला प्रशासन के सराहनीय तथा अथक प्रयास के फलस्वरूप ही 20 अक्टूबर 2016 को गुलाबबाग बाजार समिति की मुख्य सड़क का पुनः नवीनीकऱण कार्य का उदघाट्न समारोह का आयोजन किया जा रहा है । उदघाट्न उक्त दिनांक को दोपहर में बाजार समिति के मुख्य द्वार पर किया जायेगा । उदघाट्न माननीय उप सभापति बिहार सरकार हारूण रसीद जी व सांसद औऱ जिला पदाधिकारी द्वारा होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यवसायी महासंघ,गुलाबबाग द्वारा सभी व्यवसायियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है ।
बता दें कि उत्तर भारत की सबसे बड़ी व्यापार मंडी गुलाबबाग करीब 10 वर्षों से अव्यवस्थित सड़क और नालों के कारण बेहाल है । यहाँ के व्यापारियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है । 10 वर्षों से इसके उद्धार के लिए व्यापार संघ द्वारा प्रयास किया जा रहा था इसका संज्ञान लेने कोई आगे नहीं आया । हाल में ही व्यवसायियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया ,जहां खुद सांसद ने पहुँच कर व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया था ।
News by Date
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016
गुलाबबाग के व्यपारियों की मेहनत आखिरकार रंग ला ही गयी
