पूर्णिया। बायसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कार्पियो वाहन पर लदे 9. 15 लाख रूपये मूल्य के लाटरी टिकट को जब्त करने में सफलता पायी है। पुलिस ने लाटरी गिरोह के तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। लाटरी टिकट की यह खेप बंगाल के रायगंज से अररिया जिले के फारविसगंज ले जायी जा रही थी। मिजोरम स्टेट के कई नामों की यह लाटरी स्कारपियो वाहन संख्या बीआर 11एक्स 3260 पर लदी हुई थी। इसमें 2 लाख पांच हजार 800 लाटरी टिकट लदा था जिसका बाजार मूल्य 9 लाख 15 हजार 810 रूपये है। बताया जाता है कि बायसी थाना अध्यक्ष टीपी ¨सह को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बायसी के रास्ते लाटरी टिकटों की बड़ी खेप अररिया जिले को भेजी जानी है।
थाना अध्यक्ष ने इस सूचना के आधार पर लाटरी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिये जाल बिछाया। पुलिस ने लाटरी टिकट के धंधेबाजों को पकड़ने के लिये वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने उक्त स्कार्पियो वाहन को जब्त किया। पुलिस ने जब स्कारपियो वाहन में रखे दो बोरे की खोलकर जांच की तो पुलिस यह देखकर दंग रह गयी कि इन दोनों बोरों में लाटरी की टिकट भरी हुई थी। पुलिस ने स्कार्पियो पर सवार तीन लाटरी के धंधेबाजों को भी पकड़ने में सफलता पायी है। पकड़ में आये सभी तीनों आरोपी अररिया जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में बायसी पुलिस ने विपुल कुमार झा थाना जोगबनी भवेश मोहन झा शहवाजपुर थाना जोगबनी एवं बिरजू ¨सह फारविसगंज को गिरफ्तार किया है। पकड़ में आये लाटरी के इन धंधेबाजों ने पुलिस को पूछताछ में लाटरी के कारोबार से जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई है।
News by Date
सोमवार, 9 मई 2016
9. 15 लाख रुपये की लाटरी टिकट जब्त, तीन गिरफ्तार