मरंगा थाना के मिल्की चौक पर पुलिस ने एक मोटर साइकिल पर दो झोलों में रखे 14 लीटर विदेशी शराब को जब्त करने में सफलता पायी है। शराब ले जाने वाला धंधेबाज पुलिस को देख मोटर साइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शराब के साथ मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बीआर 11 ए 7295 नंबर की मोटर साइकिल पर दो झोलों में रखा 14 बोतल शराब जब्त किया है।