मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात झाड़ फूंक की आड़ में एक तांत्रिक ने महादलित महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई, परंतु संतान नहीं होने पर गांव की ही कुछ महिलाओं के कहने पर वह अपने पति, सास व गोतनी के साथ पैकागोला कमलपुर रजीगंज रोड निवासी तांत्रिक मो जमाल से मिली तो उसने बुधवार की रात्रि नौ बजे अपने घर बुलाया। जब अपने पति और सास के साथ तांत्रिक के घर पंहुची तो उसने उन दोनों को बाहर ही बैठा दिया और मुझे कुछ दूर दूसरे कमरे में ले जाकर झाड़ फूंक करने लगा, झाड़ फूंक के क्रम में वह जबरदस्ती पर उतारू हो गया। बहुत विरोध भी किया और अपने पति को आवाज देने लगी तो उसने कहा कि किसी को तुम्हारी आवाज नहीं सुनाई देगी। सब को मंत्र से बहरा बना दिए हैं। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैंने कहा कि ये बात मैं अपने पति को बताऊंगी तो उसने कहा कि अगर तुमने किसी को ये बात बतायी तो तुम्हारे पति को पागल बना दूंगा। परंतु मैंने इस बात को चांदी सरपंच गुंजन कुमारी से कही, उन्होंने इस बात की सूचना मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी। थानाध्यक्ष ने तांत्रिक को रजीगंज काली स्थान के समीप दबोचा। इस संबंध में चांदी सरपंच गुंजन कुमारी ने बताया कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो सत्यता की पड़ताल की और मामला सत्य पाया। कहा कि इसके खिलाफ हमलोग कड़ी आवाज उठाएंगे। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता व आरोपी का मेडिकल जांच करा लिया गया है। पीड़िता के बयान परसदर (मुफस्सिल) थाना कांड संख्या - 402 /16 दिनांक 20 /10/ 16 धारा - 376 I.P.C. मे अभियुक्त मो जमाल पिता अब्दुल समद साकिन रजीगंज थाना सदर मुफस्सिल जिला पूर्णिया की गिरफ्तारी हो गई है । दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
