News by Date

बुधवार, 11 मई 2016

के.नगर : सडक दुर्घटना मे 3 की मौत 7 घायल

पूर्णिया थाना क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रसित हो गयी। जानकारी के अनुसार यह स्टार बस (बीआर -11टी-9127) सहरसा से पूर्णिया की ओर तेज़ गति से आ रही थी जो की एनएच 107 पर बनभाग मिल्लिया कनवेंट के समीप एक पेड़ के टकरा गयी । बस इतने गंभीर रूप से पेड़ से टकराया था कि बस का बायां भाग पेड़ में फंस गया था बाद में उसे क्रेन द्वारा निकाला गया।सूचना है कि बस में सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और एक महिला एवं एक बच्ची की मौत सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी । दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
       
    पूर्णिया जिलाधिकारी पंकज कुमार सदर अस्पताल पहुँच कर घायलों से मुलाकात की और सिविल सर्जन को बेहतर ईलाज का निर्देश दिया । साथ ही मृतकों के परिजनो को 4 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
             मृतकों की पहचान बनमनखी की मीना देवी, सरसी की शिलिका देवी तथा बच्ची ज्योति के रूप में की गई।