छठ महापर्व के दौरान जीरो माईल दमका नहर के छठ घाट पर एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गयी । माननीय सांसद द्वारा दुःखी परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाने के साथ साथ 3 दिनों के अंदर राहत राशि भी प्रदान करना भी निश्चित किया गया ।
माननीय सांसद संतोष कुशवाहा मृतक राकेश पासवान (पिता हरकु पासवान ) के शोक में डूबे परिजनों से मिलने उनके गुलाबबाग स्थित आवास पर पहुँचे । आवास पर पहुँच कर सांसद ने पीड़ित परिजनों को दिलासा दिया तथा साथ ही मृतक के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की । इसके अलावा उनके साथ मौजूद सदर अनुमंडलाधिकारी से कहा कि मृतक के परिजन को तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख की सहायता राशि दी जाए ।
मौके पर सांसद के साथ मेयर विभा कुमारी, जदयू नगर अध्यक्ष नीलू सिंह पटेल, जीतेन्द्र यादव, अजीत भगत,सुशांत कुशवाहा, पप्पू पासवान, बहादुर यादव आदि दर्जनों जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
News by Date
मंगलवार, 8 नवंबर 2016
घाट पर डूबने से मौत,सांसद ने बंधाई ढांढस
