ठाकुर उच्च विद्यालय खूँट के क्रीड़ा मैदान में जानकीनगर के इतिहास में पहली बार महिला कप फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें वूमेन्स फुटबॉल एसोसिएशन मुजफ्फपुर और वूमेन्स फुटबॉल एसोसिएशन बेतिया के बीच शानदार मुकाबला हुआ । मुजफ्फपुर महिला टीम ने बेतिया महिला टीम को 3-0 से पराजित किया । विजेता कप मुजफ्फपुर महिला टीम के कप्तान सुश्री खुशबू कुमारी और उपविजेता कप बेतिया महिला टीम के कप्तान सुश्री जूली कुमारी को मुख्य अतिथि रामनगर फरसाही के मुखिया श्री विरेन्द्र प्रसाद यादव के हाथों प्रदान किया गया । विशिष्ट अतिथि रेफरी श्री जयनारायण दास, प्रोफेसर कुलदीप यादव, प्रोफेसर सूर्य नारायण चौधरी, श्री हरिवंश ठाकुर, शिक्षक श्री मनोज भूषण, सेनिप्र श्री सदानन्द यादव, श्री श्याम प्रसाद यादव, श्री कलानन्द यादव, जानकीनगर थाना के मो. सुबराती हुसैन, श्री जैनेन्द्र कुमार ज्योति एवं सेवा युथ फाउंडेशन के मो. आजाद फिरोज मौजूद थे । विशिष्ट अतिथियों एवं स्थानीय युवा श्री रोहित कुमार राज, श्री विजय रौशन, श्री हेमकान्त जोशी, मो. आमिर खान, श्री जयशंकर आजाद, श्री नीतिश कुमार नीतिन, गोलू कुमार बबलू, श्री अभिषेक आनन्द आदि के हाथों दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं तौलिये से सम्मानित किया गया । फुटबॉल टुर्नामेंट सफल बनाने में स्थानीय युवा का सराहनीय योगदान रहा है ।
◆◆ जानकीनगर पुरुष फुटबॉल टीम की करारी हार
महिला फुटबॉल मैच से पहले जानकीनगर फुटबॉल टीम और सरसी पुरुष टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ । जिसमें जानकीनगर पुरुष टीम 8 गोल से पराजित हुआ । सरसी टीम के कप्तान श्री अभिषेक मूर्मूर को विजेता कप और जानकीनगर पुरुष टीम के कप्तान श्री दीपक कुमार को उपविजेता कप प्रदान किया गया । जानकीनगर पुरुष टीम के कप्तान से इस करारी हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने ठाकुर उच्च विद्यालय के क्रीड़ा विभाग पर प्रोत्साहन नही दिये जाने का आरोप लगाया तथा तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नही कराया जाता है । दर्शकों ने कहा खिलाड़ी चयन सही से नही किया गया ।
◆◆ सबसे बड़ा सवाल : -
● ठाकुर उच्च विद्यालय खूँट के क्रीड़ा विभाग क्या सही में खिलाड़ियों का प्रोत्साहन तथा खेल तैयारी हेतु संसाधन मुहैया नही कर रहे हैं ?
● विद्यालय प्रबंध समिति खेल को लेकर गंभीर क्यों नही है ? जबकि छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ कला एवं खेल भी जरूरी है ।
● क्या जानकीनगर में महिला फुटबॉल टीम तैयार किया जा सकता है ?
● क्या स्थानीय स्तर पर लोगों के फुटबॉल क्लब बना कर टीम तैयार किया जा सकता है ?
◆◆ साकारात्मक कदम :-
राज कोचिंग सेंटर के शिक्षक श्री रोहित कुमार राज के द्वारा एक महर्षि मेंहीं फुटबॉल कल्ब के गठन हेतु जल्द ही आवश्यक बैठक बुलाने का विचार रखा गया । उम्मीद है सभी सामाजिक संगठन एवं व्यक्ति साकारात्मक सहयोग करेंगे !
News by Date
बुधवार, 9 नवंबर 2016
जानकीनगर के इतिहास में पहली बार महिला कप फुटबॉल टुर्नामेंट का हुआ आयोजन


