पानी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति कि मौत ।मामला कसबा थानाक्षेत्र के सबदलपूर पंचायत के वार्ड न 14 के खीखरमानीया गाँव की है ।डूबने कि घटना कि जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाना एवं अंचल को दी गयी ।घटना कि सूचना पर कसबा थाना के अनि जय राम पासवान ,एस एन सिंह अपने पुलिस बल समेत अंचल राजस्व कर्मचारी विवेकानंद सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया ।और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया ।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सबदलपूर खिखरमनिया निवासी बसंतु ऋषि के 50 वर्षीय पुत्र कोलाइ ऋषि शुक्रवार को करीब बारह बजे दोपहर स्नान करने घर के बगल के पोखर में करने घर से निकला ।और पोखर में स्नान करने के दौरान वह गहरी पानी में चला गया ।पानी में दम घुटने से कोलाइ ऋषि कि मौत घटना स्थल पर हो गयी ।डूबने कि खबर जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो दर्जनों ग्रामीणों ने पोखर में पानी के विभिन्न ठिकानों पर तेराको द्वारा खोजबीन जारी कर दिया ।घंटों मस्कत के बाद पानी से शव को निकला गया ।इधर घटना के सूचना ग्रामीणों द्वारा कसबा अंचल पदाधिकारी अमर कुमार वर्मा ,कसबा थानाध्यक्ष विजय कुमार को दी गयी ।सीओ श्री वर्मा व थानाध्यक्ष श्री कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी विवेकानंद सिंह ,कसबा थाना अनि जय राम पासवान ,एस एन सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचा ।घटना का जायजा लेते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू पूर्णिया भेज दिया ।इधर मृतक अपने पीछे चार पुत्री एक पुत्र तथा भरा पूरा परिवार छोड़ गया ।
