News by Date

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

पूर्णिया : कई लोग हतास तो बहुतो ने किया समर्थन

पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट को तत्काल बंद करने के फैसले से पूर्णिया के लोगों में खलबली मच गई है। खबर सुनते ही लोग जल्द से जल्द अपने पांच सौ व हजार के नोटों को खुल्ला करने या फिर उसका जल्द से जल्द उपयोग कर लेने के लिए उतावले दिखे। इसी सिलसिले में पेट्रोल पंप पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। क्योंकि आज(11 नंवबर) हुए घोषणा के अनुसार पेट्रोल पंप, अस्पताल, रेलवे, एयरपोर्ट आदि पर हजार व पांच सौ के नोट 14 नंवबर रात्रि 12 बजे तक लिए जा सकते हैं । प्रधानमंत्री के इस फैसले से जहां काफी लोग हताश व निराश हैं। वहीं कईयों का कहना है कि तत्काल थोड़ी देर या कुछ दिनों के लिए परेशानी होगी, लेकर देशहित में यह सही फैसला है। वहीं पूर्णिया में अधिसंख्य व्यावसायियों ने भी इस फैसले की सराहना की। साथ ही इस फैसले के समर्थन में सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए हजार व पांच सौ के नोट लेने की भी बात कही। वहीं आम लोग जिनके यहां शादी या कोई अन्य बड़ा आयोजन है और जिसने आज ही बड़ी रकम की निकासी की है। उन्हें आसमान सूझ रहा है। ऐसे लोग इस फैसले से हताश नजर आ रहे हैं।