मधेपुरा। शहर के शास्त्री चौक के समीप दमकल ने भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी। दोनों भाई-बहन मां के साथ दवाई व अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आग बुझाने जा रहे दमकल ने कुचल दिया। घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कुश्थन निवासी मु.मोईम का पुत्र मु.मोतिम(10) व पुत्री सुली(8) मां के साथ बिहारीगंज बाजार में सामान खरीदकर मां के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा में आग लगने की सूचना पर दमकल वहां जा रहा था। शास्त्री चौक के समीप दोनों भाई-बहन को कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी प्रशासन को दिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चूकी है।
News by Date
शनिवार, 12 नवंबर 2016
दमकल गाड़ी से कुचलकर 2 बच्चों की मौत
