पूर्णिया में छात्राओं की समस्याओं की लेकर बीएन मंडल विश्वविद्यालय छात्रा सम्मेलन कार्यक्रम के लिए आज बनमनखी नगर इकाई के छात्राओं के द्वारा पोस्टर जारी किया गया । यह कार्यक्रम 19 नवंबर को पूर्णिया में ही होने जा रहा है ।
बीएन मंडल विश्वविद्यालय छात्रा सम्मेलन में इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सातों जिले की छात्राएं शामिल होंगी । सम्मेलन में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर करने ,महिला का शिक्षा अधिकार , महिला सुरक्षा, और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न विषय को लेकर चर्चा किया जाएगा तथा छात्राओं के समस्याओं के समुचित समाधान के लिए विचार विमर्श किया जाएगा ।
पोस्टर जारी करने के कार्यक्रम में डा. कृष्णा कुमारी ,पुजा कुमारी, शिखा कुमारी, जान्हवी कुमारी, गुड़िया कुमारी, पायल कुमारी, स्नेहलता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी सहित अन्य सभी छात्रा उपस्थित थी तथा साथ ही शशि शेखर कुमार, संतोष अजनबी, मंगल कुमार, राजेश कुमार समेत कई छात्र भी उपस्थित थे ।
News by Date
रविवार, 13 नवंबर 2016
पूर्णिया : BNMU चरमराई शिक्षा को लेकर 19 को ABVP.....
