राष्टीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रमण्डली पत्रकार संघ के तत्वाधान में प्रेस दिवस का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अथिति पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी थे । संघ के द्वारा पत्रकारिता के जगत में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को साल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । हमारी चुनोतिया विषय पर आधारित इस संगोष्टी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक सिक्के के ही पहलू है दोनों विकट से विकट परस्थिति में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है, ठंडी गर्मी और बरसात में मुस्तेदी के साथ समाज के लिए काम करते हैं फिर भी कुछ लोगो दोनों ही लोगो पर उंगलियां उठाई जाती है!
उन्होंने कहा कि वे आज एक पुलिस अधिकारी नही होते तो एक पत्रकार होते ।उन्होंने अच्छे लोगो से मीडिया और पुलिस में आने की अपील और सामाजिक कार्यो में भी रूचि लेने को कहा ताकि एक स्वक्ष समाज का निर्माण हो सके!
News by Date
बुधवार, 16 नवंबर 2016
अगर मैं पुलिस अधिकारी न होता तो शायद पत्रकार होता- पूर्णिया एसपी
