News by Date

शनिवार, 19 नवंबर 2016

प्रथम महिला प्रधानमंत्री का 99 वी जन्मदिन मनाया गया

प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी का कांग्रेस प्रखंड कार्यलय बनमनखी में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार के अध्यक्षता मे 99 वी जन्मदिन मनाया गया । जिसमे सुभाष सिंह यादव,उपेन्द् मुखिया,नित्यानंद झा,मो० शब्बीर,शिवशंकर यादव,चंदन पाण्डेय,त्रिवैनी पौदार,राजेन्द् यादव,पलटु राम,राजमणि देवी,रामकृष्ण मानस प्रखंड सचिव,दुलारी देवी,मौजुद थे।अध्यक्ष संजीव कुमार नोटबंदी पर कहना है कि प्रधानमंत्री का फैसला जो हुआ,उसमे अभी किसानो को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।सरकार की ओर से कोई इंतजाम नहीं हैं। लोग त्राही त्राही हो रहा है,कम पैसे मिलने से कोई भी कार्य समय पर नहीं हो रहा।हमलोग सरकार से  यही मांग करते है कि कस्टमर को सुबिधा उपलब्ध कराया जाय।।कांग्रेस प्रखंड अधयक्ष संजीव कुमार ,बनमनखी.पुणिँयाँ।