पूर्णिया(निस) पत्रकार अशोक कुमार को शराब रख फ़साने वाला खुद शराब के साथ गिरफ्तार हो गया! उसके पास से पुलिस ने 222 बोतल शराब और 2 गाड़ी बरामद की है! सदर थाना को सुचना मिली थी की बंगाल से शराब की बड़ी खेप पूर्णिया आने वाली है! गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए पहले अपाचे मोटर साइकिल बीआर11 एच 6639 से दो आदमी को पकड़ा, जिसमे पत्रकार को फ़साने का सूत्रधार मो.मोनू पिता नईम अंसारी भी था, उसे गिरफ्तार किया! उसके निशानदेही पर एक बोलेरो जिसका नंबर बीआर 11 एस 2658 है, को भी जब्त किया! जिस से 222 बोतल विदेशी शराब भी बरामद हुआ! आपको बता दे की यह वही मोनू है जिसने उत्पाद विभाग को फोन कर पत्रकार अशोक कुमार के घर के पीछे शराब रख फसा कर जेल भेजवाया था! उस वक़्त पत्रकार अपने आप को निर्दोष कहता रहा मगर उत्पाद विभाग ने उन्हें जेल भेज दिया! अब खुद फसाने वाला इतनी बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया जो उत्पाद विभाग के कार्यशैली पर सवाल उठाता है!
--------------------
---------------
जिला प्रशासन को भी दे चूका है धोखा
सदर थाने ने मो मोनू पर जो मामला दर्ज किया है उसमे उसके पिता का नाम मो नईम है! मगर जब उसने पत्रकार को फसाया था उस एफआईआर में उसने उत्पाद विभाग को भी धोखा देने के उद्देश्य से अपने पिता का नाम मो अयूब लिखाया था! जबकि सही में उसके पिता का नाम मो नईम ही है! बिहार के प्रधान सचिव को शिकायत के बाद पूर्णिया के एडीएम सह उत्पाद विभाग के नोडल ऑफिसर पत्रकार कांड की जाँच कर रही है! अभी 3 नवंबर को ही एडीएम के यहाँ पत्रकार, उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं सूचनादाता मो मोनू की पेशी हुई थी! वहाँ भी अधिकारियो को पढ़ाकर ये निकल गया! मालुम हो की मो मोनू ने अपने कबूलनामे में पत्रकार को फ़साने में जिस मो चाँद का नाम बताया वो पहले ही शराब के साथ गिरफ्तार हो चूका है!
News by Date
गुरुवार, 17 नवंबर 2016
शराब रख पत्रकार को फ़साने वाला खुद शराब के साथ गिरफ्तार
