पूर्णिया(निस) बनमनखी प्रखंड के कोशीशरण देवोत्तर पंचायत के मालिनिया गांव मे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने किया।
रामनगर परसाही मिलिक के कुंवारी और हरपट्टी गांव के ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान किये।
रुपौली दक्षिण के दुर्गा स्थान के प्रांगण मे ग्रामीणों के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सांसद सैकड़ो की संख्या के उमड़ी भीड़ को संबोधित किये और उनकी समस्याओं को सुने ।
सांसद के साथ जवाहर यादव, नीलू सिंह पटेल, प्रकाश राय,हरि मंडल,शिवाजी मंडल,रमेश पासवान, संजय पासवान,हेमलता देवी, उमेश पासवान,सुशांत कुशवाहा, अविनाश सिंह कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

