सरसी। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अब सरसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जोर शोर से तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। छठ घाटों पर साफ-सफाई को लेकर अंतिम रूप देने की कवायत शुरू हो चुकी है। वहीँ प्रशासनिक अधिकारियों का घाटों के निरीक्षण करने का कार्य चल रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, सरसी थानेदार नंदकिशोर नंदन, द्वारा बहोरा घाट, रघुनाथपुर घाट, चिकनी घाट, हरभंगा घाट,लिबरी घाट आदि का निरीक्षण किया गया। कुशहा कोसी नदी पर छठ पर्व करने काफी पुरानी परंपरा रही है। यहां छठ पर्व करने हजारों लोग पहुंचते हैं परंतु सुरक्षा की दृश्टिकोण से यह स्थल काफी खतरनाक है। गत वर्ष भी घाटों की सफाई करते यहां दो युवकों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गयी थी। वही मसूरिया पोखर घाट पर पिछले साल सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने की कोशिश भी की गयी थी, वही इस बार इन सब घाटो पर अतिरिक्त पुलिस बल एवम सुरक्षा की जरुरत है। हालाँकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरतने की सलाह सभी थानेदार को दी है। क्षेत्र में घाटों व उसके सफाई की जिम्मेदारी व्रतियों पर ही हे, तथा छठ घाटों तक के पहुंच पथ पर रोशनी की व्यवस्था भी करती है।
