बनमनखी में सोने चांदी के दुकान में चोरों ने सेंध मार कर लगभग 2 लाख के गहनों की चोरी को अंजाम दे दिया । सुबह टहलने जाते लोगों ने दुकान की हालत देखकर दुकान मालिक को खबर दी । उसके पश्चात मौके पुलिस पहुँचकर घटना की जाँच में लगी है ।
गत रात्रि को चीनी मिल ऱोड स्थित विनोद स्वर्णकार की गहना घर सोने चांदी के दुकान में चोरों ने शटर तोड़ कर लगभग 2 लाख की चोरी कर ली । सुबह लोगों द्वारा ख़बर देने के बाद मालिक स्वर्णकार दुकान पर पहुँचे और पुलिस को घटना की ख़बर दी । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय सिंह पूरी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घटने की विस्तृत जानकारी ली । पुलिस बल द्वारा स्थल की गहनता से जाँच की गयी । साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के द्वारा जल्द से जल्द चोरो की पकड़ने की बात कही गयी ।
वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष स्वपन कुमार मौके पर पहुँचे । उन्होंने घटना स्थल पर पहुँचकर दुकानदार को आश्वासन दिया और साथ ही रोष प्रकट करते हुए कहा कि कल रात मार्केट में छठ महापर्व को लेकर अच्छी खासी भीड़ थी और उस दुकान आगे भी छठ का सामान बेचने वाले लोग ही सो रहे थे,तो ऐसी में चोरी की घटना होने बहुत ही आश्चर्य का विषय है । मौके पर युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष के साथ संघ के सदस्य सन्तोष चोरसिया, ऋषभ ,एमडी साकिब, गोपाल अग्रवाल,पारस गुप्ता आदि भी मौजूद थे ।
News by Date
शनिवार, 5 नवंबर 2016
सोने चांदी के दुकान में चोरों ने सेंध मार की लाखों की ....

