News by Date

शनिवार, 5 नवंबर 2016

श्री कुशवाहा देश के पहले सांसद है जो छठ महापर्व करते है

पूर्णिया के माननीय सांसद संतोष कुशवाहा द्वारा छठ महापर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है । सांसद लगभग 5 वर्षों से छठ करते आ रहे है । हर वर्ष की तरह इस वर्ष वह यह महापर्व अपने पैतृक गाँव कोचेली में मनाएँगे ।
              सांसद छठ अपने पैतृक गाँव में मनाते है । छठ में सांसद के गाँव को इस अवसर पर पूरा सजाया जाता है । सांसद नहाय खाय के दिन पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल आदि अपने हाथों से छठ करने वाले परिवारों को देते है । इसके अलावा सांसद पहला अर्ग और निशातारा अर्ग भी सारे नियमों के साथ पूरा करते है । सुबह के अर्ग के बाद सांसद के घर पर वित्रन भोज का आयोजन किया जाता है । आयोजन में आए लोगों को सांसद खुद अपने हाथों से खाना परोसते है । साथ ही लोगों के साथ खाकर अपना व्रत तोड़ते है ।
               श्री कुशवाहा देश के पहले सांसद है जो छठ महापर्व करते है । सांसद का कहना है कि वह देश के सुख शांति, विकास और जनकल्याण के लिए यह व्रत करते है ।