बनमनखी अनुमंडल के सभी छठ घाट का दुबारा निरक्षण अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिश पदाधिकारी कुंदन कुमार ने किया ।जिस घाट पर भी थोड़ी बहुत कमी थी दोनों पदाधिकारी द्वारा सम्बन्धित लोगो को बुला कर उस कमी को दूर किया गया ।कुशहा घाट पर बीरेकिटिग करवायी गयी ।डी एस पी कुन्दनकुमार ने कहा अनुमंडल स्तिथ सभी छठ घाटो की साफ सफाई और रोशनी की व्यवस्था स्थानीय गण मान्य लोगो और जनप्रतिनिधि के सहयोग से किया जा चूका है एवं घाट तक जाने वाली सड़को का सफाई किया जा रहा है ।
छठ व्रत के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के द्रष्टि कोनसे सभी घाटो पर पुलिश पदाधिकारी और मजिस्टेट की तैनाती कर दी गई है । राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर सन्ध्या कालीन और प्रातः कालीन अर्ग के समय सरसी और जानकीनगर दोनों तरफ से यातायात को नियंत्रित करने का आदेश जारी किया गया। सी डी पी ओ के नेतृत्व में 24घण्टा नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा ।साथ ही घाटो पर गोता खोरो की भी व्यवस्था रहेगी ।चिकित्सा विभाग के कर्मी बजी 24 घण्टे मौजूद रहेंगे ।फायर ब्रिग्गेड बिलकुल तैनाती के हालत में रहेंगे ।
छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो इसका पुख्ता इंतजाम किया गया है ।
दीपक मिश्रा ,बनमनखी
News by Date
शनिवार, 5 नवंबर 2016
बनमनखी : सभी छठ घाट का दुबारा निरक्षण किया गया
