पूर्णियां में नकली खाद का काराेबार करने वाले गिराेह का उदभेदन कर पुलिस ने चार अपराध कर्मियाें काे गिरफ्तार किया | एसपी निशांत कुमार तिवारी ने सदर थाना में प्रेस कांफ्रेस कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी | एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गुलाबबाग के हासदा राेड में असली खाद के बाेरे में नकली खाद बनाकर बेचने वाले अपराधियाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है | एसपी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियाें के साथ पूर्णियां पूर्व के प्रखंड कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता छापेमारी के लिए गए ताे वहां हासदा राेड में टाटा कंपनी का पिकअप भान संख्या BR 11 GA 3823 में चार लाेगाें बैठे हुए देखा | संदेह हाेने पर गाड़ी राेक कर पूछताछ प्रारंभ किया ताे पिकअप वान में पच्चीस बाेरा नकली खाद बरामद हुआ | नकली खाद निर्माण में शामिल चाराें युवकाें ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया | गिरफ्तार युवकाें में साकिन चापी डगरूआ के रहनेवाले शेख तैयब के पुत्र माे० रागीब , हासदा निवासी गाेपाल राय के पुत्र राहुल राय , हासदा के ही सियाराम राय के पुत्र राजू राय और सदर हासदा के रहनेवाले भीम पाेद्दार के पुत्र पंकज पाेद्दार शामिल हैं | गिरफ्तार अपराधियाें के पास से ईफकाे कंपनी के डीएपी का 22 बाेरा खाद , पीपीएल कंपनी के नवरत्न मार्का 3 बाेरा खाद और टाटा कंपनी का मालवाहक वाहन भी बरामद किया गया है | इन सबाें के खिलाफ भारतीय दंड विधान एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सदर थाना कांड संख्या 428/16 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है | चाराें आरापियाें में राजू राय पूर्व में भी नकली खाद बनाने के आराेप में जेल जा चुका है |
