News by Date

मंगलवार, 1 नवंबर 2016

सुधा दूध टैंकर के चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत

सरसी रानीगंज मार्ग पर कोहबाड़ा विशनपुर के समीप सोमवार को सुधा दूध नामक टैंकर के चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जाती है। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देख अररिया एसडीओ संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। घायल का इलाज पूर्णिया में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूध टैंकर का चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। जिसे रानीगंज पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार कोहवारा बिशनपुर वासी बबलू मंडल का पुत्र निलेश कुमार (18 वर्ष) और उपेन्द्र मंडल का पुत्र अमन राजा मोटर साइकिल संख्या बीआर11डी/5116 से कालाबलुआ की ओर आ रहे थे। कोहवारा बिशनपुर चौक के समीप सरसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार से सुधा दूध टैंकर संख्या एमएच- 04एजी/ 7672 ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घायल के परिजनों ने दोनों घायल युवक को पूर्णिया ले गए जहां निलेश कुमार की मौत हो गयी। जब कि अमन राजा की हालत नाजुक बनी हुई है। निलेश की मौत की खबर ज्यों ही ग्रामीणों को मिली वो घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे रानीगंज एसएचओ अश्विनी कुमार आरक्षी निरीक्षक विपिन कुमार एसआई राजेश कुमार जमील अहमद आदि ने मिलकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया परंतु असफल रहने की स्थिति में अररिया एसडीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे तथा सड़क जाम हटाने का प्रयास करते रहे। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अडिग थे। समाचार प्रेषण तक रोड जाम था