पूर्णियाः जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई. सभी विभागों को लंबित डी0सी0 विपत्रों का समायोजन एक सप्ताह के अंतर्गत सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-कार्य प्रमंडल- एक, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्य रूप से डी0सी0 विपत्र के मामले लंबित है. माप-तौल विभाग को सभी पेट्रोल पंप एवं दुकानों के माप-तौल के उपकरणों की जाँच हेतु दल गठित करके कार्रवाई करने का निदेश दिया गया.
सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को पूर्व निदेश के अनुरूप महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का प्रखंड स्तर पर समीक्षा करके ससमय समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश बैठक में दिया गया. छठ के अवसर पर सभी घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
News by Date
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक