पूर्णिया(निस) पूर्णिया आकाशवाणी का 24वा स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है! इस अवसर पर फणीश्वर नाथ रेणु, अनूप लाल मंडल, सतीनाथ भादुड़ी, जनार्धन झा द्विज, लक्ष्मी नारायण सुधांशु पर केंद्रित व्यख्यान की प्रस्तुति की जायेगी! इस व्यख्यानमाला में प्रो संजय कुमार सिंह, प्रो अशोक कुमार आलोक, अजय सान्याल, प्रो प्रभात कुमार वर्मा, प्रो डॉ कुमार जीतेन्द्र अपने बहुमूल्य विचार रखेंगे! आकाशवाणी पूर्णिया के कार्यक्रम प्रधान डॉ प्रभात नारायण झा, कार्यक्रम अधिशासी ने बताया की 25 अक्टूवर 1992 को इस केंद्र से प्रसारण कार्य आरम्भ हुआ था तब से विभिन्न साहित्य सेवियों,विभिन्न विभाग के अधिकारी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खेलाड़ी,विशेषज् ञ चिकत्सको और समाज के सभी वर्गो की सक्रिय भागीदारी से आकाशवाणी पूर्णिया भारत के लोक सेवा प्रसारक की अपनी स्थानिये भूमिका निभाता आ रहा है!उन्होंने कहा की आनेवाले समय में पूर्णिया अंचल के अन्य नक्षत्र रामदेनी तिवारी द्विजदेनी जैसे साहित्यकार पर केंद्रित व्ययख्यान की प्रस्तुति भी की जायेगी!
