पूर्णिया रेहका टोल इलाके में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी । मो० जुबेर और मो० अमीन में लम्बे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । कई बार पंचायत होने के बावजूद अमीन द्वारा जुबेर की हत्या कर दी गयी ।
मिली सूचना के अनुसार मो० जुबेर और मो० अमीन दोनों पड़ोसी थे और उनके बीच काफी पुराना जमीनी विवाद चल रहा था । इस मामले को कई बार पंचायत भी बुलाई गयी परन्तु आमीन द्वारा जुबेर की हत्या कर दी गयी । जुबेर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर में अकेला कमाने वाला शख्स था और अपनी पत्नी तथा 6 बच्चे का किसी तरह पालन पोषण करता था ।
घटना की सूचना मिलने के कई घण्टों बाद पुलिस मौके पर पहुँची जिसके कारण हत्या का अभियुक्त अमीन फ़रार हो गया । हत्या के कारण इलाके में दहशत का माहौल है ।
News by Date
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016
जमीनी विवाद में एक की पीट पीट कर हत्या
