पूर्णिया बनमनखी में दुकान कर्मचारी संघ द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति में दुकान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी के अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया । इस आम सभा में दुकानदार कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए तथा उनके उत्थान के लिए कदम उठाने की बात कही गयी ।
इस आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कृषि तथा ग्रामीण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपस्थित थे । सभा में अनुरोध किया गया कि दुकानदार कर्मचारियों को संवैधनिक साप्ताहिक अवकाश मिलनी चाहिए । परन्तु कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उनके साप्ताहिक अवकाश लेने पर उन्हें दुकानदार द्वारा काम से निकालने या वेतन काटने की धमकी दी गयी । संघ का कहना है कि चूँकि दुकानदार कर्मचारी दुकान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है । उन्हें दुकान के सामानों आदि की पूरी जानकारी होती है । वे भी व्यवसाय उत्थान के लिए ही काम करते है तो फिर उन्हें इस प्रकार की धमकी आदि देना बिल्कुल ही गलत है । यदि दुकानदार ऐसा करते है तो कर्मचारियों को भी पूरा अधिकारी है कि वे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें । व्यवसाय संघ की तरह दुकान कर्मचारी संघ भी कर्मचारियों के हित में काम करेगा और उनके समस्याओं के निदान में पूरा सहायक होगा ।
आम सभा में इंद्रदेव यादव,अशोक कुमार,श्रीकांत तिवारी,दीपक गुप्ता,राकेश कुमार पंडित,दीपक कुमार,गुड्डू कुमार,नारायण अग्रवाल,कमलेश्वरी गोस्वामी आदि मौजूद थे ।
News by Date
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016
आम सभा में दुकानदार कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं
