पूर्णिया(निस) पिछले कई दिनों से कसबा नगर पंचायत आवास योजना को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया में प्रकाशीत होने के बाद कसबा नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों में हलचल सी मच गई है। कई वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव भी लगाया। लेकिन ज्यादा समय तक नही टिक नहीं पाया। वही कसबा विधानसभा के विधायक अफाक आलम ने भी इस घोटालो पर विशेष ध्यान देते हुए जाच की मांग की और पूर्णिया डीएम ने जांच के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवि राकेश को आदेश दिया है। वही भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवि राकेश ने कसबा नगर पंचायत आवास योजना की जांच करने पहुँचे उनके साथ कसबा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लोकप्रकाश भी थे। भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवि राकेश ने बताए की आज की जांच में आवास योजना के सूचि को इकट्ठा किया गया हैं, और इसकी बिशेष रूप से स्थल जाँच की गई! उन्होंने कहा की तीन दिन में जाँच पूरी कर रिपोर्ट सौप दी जायेगी! वार्ड नं0 9 के वार्ड पार्षद श्रीमती रीता साह ने कसबा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती इंदुमति को निर्दोष बताते हुए कहा की पिछले बन्द पड़े योजनाओ को कुछ पार्षदों और अध्यक्ष मिलकर चालू करने में लगे है जो चालू नहीं होने के कारण इतना झमेला हो रहा है! वही वाड नं0 16 के वार्ड पार्षद व उपाध्यक्ष हसमत राय ने पिछले कुछ दिनों पहले ही कसबा नगर पंचायत कार्यलय के प्रांगण मे आम लोगों के साथ धरना मे बैठ कर आवास योजना में त्रुटि पर अपना माँग पत्र सोपा था। और अपनी मांग पर आज भी कायम रहते हुए कहा कि इस जाँच को निष्पक्ष करने में मै अपनी जान भी लगा दूँगा। यह गरीव के लिए हैं और गरीव को मिलना चाहिए। वही विधायक प्रतिनिधि अवधेश साह ने बताया कि आवास योजना में जो भी गलत करने में शामिल हैं। और जो भी आवास योजना के नाम पर लोगो से पैसा उगाई की हैं ।उनकी चेहरा इस जाच में बेनकाव किया जाएगा। इसके लिए विधायक जी भी तैयार हैं। वही इतने दिनों से चुपी साधी कसबा नगर पंचायत के अध्यक्ष सुषमा देवी ने अपनी चुपी तोड़ते हुए कही की मेरे ऊपर लगाये गए सारे इल्जाम वेबुनियाद हैं। मुझे इस सूची के बारे मे जानती नही थी। और मेरे पति कभी भी आवास योजना में आवेदन ही नही दिया हैं।उन्होंने कहा की नाम कैसे आया यह उन्हें भी मालूम नही हैं। उन्होंने यह कबूल किया कि सभी वार्ड पार्षद अपने वाडो में 14 लोगो के लिए सूचि तैयार करने को कहा था लेकिन यह सूची कब बनकर ऑनलाइन कर दिया मालूम ही नही हैं। कसबा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती इंदुमति के द्वारा लगाई गई इल्जाम मेरे और मेरे पति पर झूठा आरोप है। वही कसबा नगर पंचायत टैक्स दरोगा कम्लेसरी यादव ने मीडिया से ठीक ढंग से पेश न आते हुए कुछ भी बताने से इनकार किया!
