पूर्णिया(निस) जिले के बी कोठी थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी से शनिवार की शाम अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी का दरवाजा तोड़कर ठाकुरबाड़ी में स्थापित राम जानकी की मूर्ति समेत 10 अष्टधातु की मूर्तियाँ की चोरी कर ली।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की इस सार्वजनिक ठाकुड़बाड़ी में स्थापित सभी मूर्तियां अष्टधातु की थी,ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह यहां के पुजारी हरदेव दास शनिवार की शाम को खाना खाने अपने घर गए थे इसी दौरान चोरों ने ठाकुड़बाड़ी के दूसरे गेट जो की पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी मूर्तियों को चोरी कर मौके से फरार हो गया,इसके बाद जब पुजारी खाना खाकर ठाकुड़बाड़ी आये और पूजा अर्चना के लिए मुख्य द्वार को खोला तो सभी मूर्तियों को गायब देखा इसके बाद पुजारी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और सारी घटना बताई जब ग्रामीणों ने तहकीकात की तो देखा की ठाकुरबाड़ी का एक गेट टूट हुआ है।इसके ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीकोठी थाने को दी सूचना मिलते हीं बीकोठी प्रभारी प्रशांत मिश्रा मौके पर पहुंचे एवम मामले की जांच शुरू की!
