News by Date

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

कोशी नदी में 3 डूबे 2 बच्चे की मौत

पूर्णिया(निस) जिले के चुनापुर कोशी नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूब गए जिसमे 2 की मौत हो गई! चुनापुर कोशी नदी के कटकरेजा घाट पर छठ पूजा के घाट को लेकर शिवधाम मोहल्ले के कुछ बच्चे गए थे! वहाँ पहुँचने के बाद सभी ने नदी में नहाने का फैसला किया! नहाने के दौरान 3 बच्चे गहरे पानी में डूब गए जिसमे से एक को स्थानिये लोगो ने बचा लिया लेकिन अमर मंडल एवं राहुल मंडल की पानी में डूबकर मौत हो गई! दोनों रिश्ते में मामा भांजा थे! एक ही परिवार के दो बच्चे की मृतु पर शिवधाम मोहल्ले में कोहराम मच गया! जिसने भी सुना घाट के तरफ दौर पड़े! मधुबनी टीओपी पुलिस मौके पर पहुँचकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है!