News by Date

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

दिल्ली से अपहृत लड़की के साथ देह व्यपार की सरगना गिरफ्तार

पूर्णिया(निस) दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से अपहृत लड़की को पूर्णिया के देह व्यपार के सरगना के साथ गिरफ्तार किया! गिरफ्तारी उस वक़्त की गई जब लड़की को ब्यूटी पार्लर लाया गया था! लड़की के साथ जो महिला सरगना को गिरफ्तार किया है उसका नाम गुड्डी खातुन है जो कई वर्षो से जिले में देह व्ययपार का धंधा चला रही है और कई बार जेल जा चुकी है! पुलिस के गिरफ्त में आई अपहृता की उम्र 16 साल बताई जा रही है, उसने बताया की जब वो दिल्ली से आ रही थी तो बक्सर स्टेशन पर एक महिला झांसा देकर पूर्णिया ले आई और गुड्डी खातुन के हाथो उसे बेच दी! उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी जिसे गुड्डी खातुन का पति राजू मुम्बई के डांस बार में रखा हुआ है! गुड्डी खातुन द्वारा जबरदस्ती इनसे देह व्यपार कराया जा रहा है! मौका मिलते ही लड़की के द्वारा अपने माँ बाप को इसकी सुचना दे दी गई! लड़की के माँ बाप ने दिल्ली में लड़कियो के अपहरण का मामला दर्ज करा रखा है! सुचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने पूर्णिया पुलिस के सहयोग से खुश्कीबाग स्टेशन रोड स्थित ब्यूटी पार्लर से लड़की को बरामद किया साथ ही सरगना गुड्डी खातुन को भी गिरफ्तार किया! इस मामले में गुलाबबाग़ कब्रिस्तान टोला निवासी गुड्डी खातुन और उसके पति राजू के खीलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है! इधर मुम्बई पुलिस को भी डांस बार में छापा मारने को कहा गया है!