News by Date

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016

ट्रैफिक नियम पालन न करने आदि के आरोप में कुल 55 बाईक....

पूर्णिया के सरसी में पुलिस द्वारा सख़्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से पकड़ कर जुर्माना वसूला गया ।
          सरसी थानाध्यक्ष नंद किशोर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें त्रुटिपूर्ण कागजात, बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, फेल इंश्योरेंस, ट्रैफिक नियम पालन न करने आदि के आरोप में कुल 55 बाईक पकड़ा गया । जुर्माना भरने के बाद ही इन बाइकों को छोड़ा गया ।