पूर्णिया(निस) सदर थाना पुलिस ने खुश्कीबाग़ एरिया से 3 सेक्स वर्कर को गिरफ्तार किया है! न्यायलय में लंबित एक मामले में फरार चल रहे गुड्डी खातुन के टोह में लगी पुलिस ने गुप्त सुचना पर खुश्कीबाग़ हाट से गिरफ्तार किया! गिरफ्तारी के वक़्त गुड्डी खातुन के साथ दो अन्य लड़की को भी गिरफ्तार किया गया है जो उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है! प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्स वर्कर में मैडम के नाम से मशहूर गुड्डी खातुन वर्षो से देह व्यपार में लिप्त है और यह कई अड्डा का संचालन भी करती है! जीरो माईल कब्रिस्तान टोला की रहने वाली गुड्डी कई बार जेल भी जा चुकी है, न्यायलय में उसपर कई मामले भी लंबित है! न्यायलय में उसके खीलाफ गिरफ्तारी वारंट निर्गत है! इसी कड़ी में उसकी गिरफ्तारी खुश्कीबाग़ हाट से की गई जब वह मार्केटिंग करने आई थी! उसके साथ पकड़ी गई लड़की उत्तर प्रदेश की है जिसके मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है! लड़की से पूछताछ की जा रही है!पुलिस को ह्यूमन ट्रे्रफकिंग का शक है!
