अररिया(निस) नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा दक्षिण पंचायत में शराब के नशे में गिरफ्तार एक वय्क्ति की पुलिस कस्टिडी में मौत हो गई! परिजनों का आरोप है की युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है, वही पुलिस का कहना है की अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की मौत हुई है! युवक की मौत से गुसाये ग्रामीणों ने लाश को एनएच 57 पर रखकर घंटो हंगामा किया!
प्राप्त जानकारी अनुसार शराब के नशे में धुत्त पंकज झा गाँव में हंगामा कर रहे थे, जिसकी सुचना किसी ने नरपतगंज थाना को दे दी!सुचना मिलते ही नरपतगंज थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर उसे थाने ले आई मगर सुबह होते ही गाँव वालो को पंकज की मौत की खबर आई! गाँव के लोग जब अस्पताल गए तो पुलिस वाले लाश को छोड़कर फरार हो गए थे! ग्रामीणों ने लाश को उठाकर एन एच 57 को जाम कर दिया! परिजनों का आरोप था की गिरफ्तारी के बाद भी पंकज थाने में हंगामा करता रहा जिस से गुसाये पुलिस वालो ने जमकर पिटाई कर दी, पिटाई से जब मौत हो गई तो अस्पताल में लाश रखकर पुलिस भाग गई! वही पुलिस का कहना है की अधिक नशे के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सड़क जाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे और लोगो को शांत कराया!
News by Date
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016
पुलिस के पकड़ में आये शराबी की संदिग्ध मौत
