News by Date

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016

मोबाइल व्यपारी लूट कांड के 4 अपराधी गिरफ्तार

पूर्णिया(निस)के0नगर थाना अन्तर्गत घटित मोबाइल व्यपारी लूट कांड में शामिल 4 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना घटित होने के चन्द घंटे के अन्दर लूटी  गई राशि एवं समान भी पुलिस ने बरामद कर ली!
  गिरफ्तार अपराधकर्मियों के नाम प्रकाश कुमार यादव पिता स्व0 विजेन्द्र प्रसाद यादव, शशिभूषण उर्फ लूटन पिता श्री योगेन्द्र यादव, बाबुल कुमार उर्फ बबलु कुमार यादव पिता प्रहल्लाद यादव एवं कुन्दन कुमार यादव पिता स्व0 सुभाष चन्द्र यादव सभी साकिनान-तेतराही,थाना-जानकीनगर,जिला-पूर्णियाॅ है! इनके पास से पुलिस ने लूटी गयी कुल राशि-65,600/- (पैंसठ हजार,छः सौ रूपया), घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, देशी कट्टा-01 एवं 02 गोली एवं लूटी गयी वादी का ड्राईविंग लाईसेंस,ए0टी0एम0 कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किया है! इस सन्दर्भ में के0नगर थाना कांड संख्या-389/16,दिनांक-24-10-16,धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था! मालुम हो की कांड के वादी विनय कुमार ठाकुर एवं उनके साथी गौरव कुमार दिनांक-24-10-16 को देवयानी इंटरप्राईजेज सेससंग मोबाईल मधुबनी का रूपया क्लेकशन कर बनमनखी से पूर्णियाॅ आ रहे थे। बनमनखी से पूर्णियाॅ आने के क्रम में एन0एच0-107 ग्राम इस्लामपुर से 01 कि0मी0 पूर्व दो मोटर साईकिल पर सवार 04 अपराधकर्मियों ने ओभरटेक कर वादी एवं उसके साथी को पिस्तौल का भय दिखाते हुए फायर कर दिया तथा वादी एवं उसके साथी से कुल-65,600/-रूपया  एवं कागजात की लूट कर भाग गया था।
घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर राज कुमार साह के निर्देशन में गठित टीम के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाही करते हुए घटना घटित होने के चन्द घंटे के अन्दर घटना में शामिल कुल-04 अपराधकर्मियों को घटना में लूटी गयी कुल राशि एवं कागजातों तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल,देशी कट्टा एवं 02 गोली के साथ गिरफ्तार किया है।
       इस तरह पूर्णियाॅ पुलिस ने लूट कांड का चन्द घंटे के अन्दर सफल उद्भेदन कर लिया है!

छापामारी अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों की सूची :-

   1-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर राज कुमार साह।
   2-पु0नि0 राम चरित्र प्रसाद।
   3-पु0अ0नि0 पंकज कुमार,थानाध्यक्ष के0नगर।
    4-पु0अ0नि0 देवराज राय,थानाध्यक्ष मरंगा थाना।
    5-पु0अ0नि0 घनश्याम कुमार,ओ0पी0 अध्यक्ष चम्पानगर।
     6-पु0अ0नि0 शिव शंकर प्रसाद,थानाध्यक्ष जानकीनगर थाना।
     7-पु0अ0नि0 बिजयेन्द्र कुमार,थानाध्यक्ष मीरगंज थाना।
     8-पु0अ0नि0 विधानचन्द्र,के0हाट थाना।
    9-पु0अ0नि0 नन्द किशोर नन्दन,थानाध्यक्ष सरसी थाना।
   10-पु0अ0नि0 सुभाष कुमार मंडल।
   11-पु0अ0नि0 कमलापति सिंह।
    12-स0अ0नि0 लईक अहमद।
     13-स0अ0नि0 दिनेश पासवान।
      14-स0अ0नि0 सुल्तान अख्तर,के0नगर थाना।
      15-पु0अ0नि0 मुकेश कुमार,जानकीनगर थाना।
       16-स0अ0नि0 सोबराती हुसैन,जानकीनगर थाना।
       17-रोहित कुमार तकनीकि शाखा।
       18-अजय कुमार,तकनीकि शाखा।