घटना के संबंध मे बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर गढ़बनेली ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सड़क के बीचोबीच आ गया जिसे बचाने के दौरान स्कार्पियो गाड़ी पलटी मार गई जिसमे सवार चार लोग घायल हो गए जिसमे ड्राइवर बाबर की हालत गंभीर बताई जाती है । जिसे पुणियाॅ रेफर कर दिया गया । वही स्कार्पियो सवार बाबर ने बताया की वे लोग यूपी से दालकोला के लिए चले थे । वे लोग जैसे ही गढ़बनेली व्रिज पार किए की सड़क के बीचोंबीच एक आदमी आ गया जिसे बचाने के दौरान गाड़ी पलटी मार गई । वही घटना की सुचना पाकर पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे मे ले लिया ।
