News by Date

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

मेयर व डिप्टी मेयर ने छठ घाटों का निरक्षण कर दिए निर्देश ...

पूर्णिया में छठ पर्व को लेकर नगर निगम द्वारा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु तैयारी शुरू कर दी गयी है । मेयर विभा कुमारी एवं डिप्टी मेयर संतोष यादव द्वारा अधिकारियों के साथ साफ सफ़ाई तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घाटों का निरक्षण कर उचित निर्देश दिया गया ।
           मेयर विभा कुमारी एवं डिप्टी मेयर संतोष यादव ने निगम के अंतर्गत आने वाले कुल 23 घाटों में से लगभग आधा दर्जन घाटों का जायज़ा लिया । घाटों पर निगम कर्मियों द्वारा साफ सफाई का काम किया जा रहा है । वहाँ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया । साथ ही उसके पश्चात वहाँ चूना भी किए जाने की बात कही गयी । इसके अलावा जिन घाटों पर अधिक पानी है वहाँ बैरकेटिंग करने का निर्देश दिया गया । उक्त घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम नियुक्त करने की बात कही । साथ ही मेयर के अनुसार हर घाटों पर प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल नियुक्त किए जाएंगे। छठ व्रतियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।
            इसके अलावा मेयर विभा कुमारी ने जानकारी दी कि दिवाली छठ से पहले पूरे नगर की सफाई की जायगी । त्यौहारों से पूर्व हर गली में रोशनी व्यवस्था पूर्ण की जाएगी । इस बार त्योहारों को लेकर पहले से ज़्यादा सजग है ।
           घाटों के निरक्षण में मेयर विभा कुमारी एवं डिप्टी मेयर संतोष यादव के साथ अजय कुमार उर्फ मंटू यादव, कुणाल किशोर, लीला देवी, पप्पू पासवान सहित कई वार्ड आयुक्त मौजूद थे।