News by Date

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

औचक निरीक्षण में शिक्षकों तथा प्राचार्य की सारी करतूत....

पूर्णिया के बनमनखी में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा प्रखंड के 6 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया । इस औचक निरीक्षण से विद्यालयों को संभलने का मौका नहीं मिला और शिक्षकों तथा प्राचार्य की सारी करतूत सामने आ गयी ।
          एसडीओ प्राथमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय रिफ्यूजी टोला बड़ियाही पहुँचकर देखा कि विद्यालय में मात्र एक शिक्षका उपस्थित है और दो शिक्षिका बिना छुट्टी के गायब है । बताया गया कि प्रधान रीना कुमारी घर पर है । इसके पश्चात वह श्री कुमार मध्य विद्यालय समुरिया पहुँचे । जहाँ कार्यरत 9 शिक्षक तथा शिक्षिकाओं में से सिर्फ 3 उपस्थित पाएँ गए । साथ ही विद्यालय में नामांकित  562 छात्र छात्राओं केवल 200 उपस्थित थे । इसके अलावा उपस्थिति पंजी में भी काफी गड़बड़ी पायी गयी । विद्यालय की सारी व्यवस्था सुनिश्चित नही पायी गयी । एसडीओ ने ड्यूटी से गायब  शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही ।