
दिवाली में नही चलेगी चाइनीज पटाखा और नही जलेगी चाइनीज बल्ब। देश में हर जगह उरी हमले के बाद से चाइनीज समानो और दीवाली पर अच्छा मुनाफा कमाने वाली चाइनीज बल्ब का विरोध जोरो से हो रहा है और अब पूर्णिया जिला प्रशासन ने एक सख्त कदम उठाते हुए निर्देश दिया है की बिना लाइसेंस के अगर आपने बेचे चीनी पटाखा तो खैर नही.
सभी बी डी ओ के समीक्षात्मक बैठक में यह निर्देश दिया गया है. छठ और दिवाली के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.
डी एम ने एस डी ओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की है.उस टीम को निर्देश जारी कर दिया गया है. जो भी बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहे है उन पर खास निगरानी रखी जाय,पकड़ने पर कड़ी कारवाई करने को कहा गया है. इसके चलते पटाखा व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है.
News by Date
बुधवार, 26 अक्टूबर 2016
पूर्णिया : जिला प्रशासन ने चाइनीज पटाखों पर लगाया......