News by Date

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016

पूर्णिया के युवाओं ने चाईनीज सामानों के बहिष्कार हेतु....

पूर्णिया में चाईनीज सामानों के बहिष्कार हेतु रैली निकाली गयी । रैली द्वारा लोगों को चाईनीज सामानों के प्रति जागरूक कर देश के हित में इनको इस्तेमाल से परहेज़ करने की बात कही है । साथ ही चाईनीज सामानों से होने वाले नुकसान से भी लोगों को रूबरू किया गया ।
           आज युवाओं द्वारा निकाली गयी रैली का नेतृत्व मो० शाहिद हुसैन और दिव्यांशु सिंह द्वारा की गयी । रैली को पॉलिटेक्निक चौक शुरू करके आर०एन०साह चौक होते हुए भट्ठा बाजार से खीरु चौक तक ले जाया गया । युवक हाथों में "राष्ट्र को शक्तिशाली बनाओ,इस दीपावली मिट्टी के दिए जलाओ" जैसे स्लोगन का बोर्ड लेकर लोगों को सन्देश देते हुए कहा कि इस साल हम सभी घर में मिट्टी के दिए जलाने का संकल्प लिए है साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे । हमें भारत को धोखा देने वाले देश के सामान को इस्तेमाल करने बजाय अपने देश में बनने वाले सामानों का उपयोग करना चाहिए । हमारी पुरानी परम्पराओं को बनाएँ रखने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए । लोगों को अपने घरों से चाईनीज सामानों को हटा देना चाहिए ताकि बच्चों को उसकी आदत न पड़े । आम लोग भी रैली से प्रभावित होते दिखे ।
            इस रैली को सफल बनाने के लिए सत्यम ,सुमित,लक्की,विश्वजीत,रवि,आशीष आदि ने रैली को योगदान दिया ।