पूर्णिया(निस) दिल्ली जेएनयू छात्र नजीब के न्याय व सुरक्षित कैम्पस में वापसी के मुद्दे को लेकर पूर्णियां के तमाम छात्र संगठनों ने आज आपातकालीन बैठक इंदिरागांधी स्टेडियम मे की गयी। जिसमे निर्णय लिया गया कि 29 अक्टूबर को दिन के 11 बजे प्रतिवाद मार्च निकाल छात्रों के साथ लगातार हो रही इस प्रकार की घटना का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञात हो की तक़रीबन 14 दिन से लापता जेएनयू छात्र नजीब का अब तक कोई सुराग नही मिला।सिर्फ आरोप प्रत्यारोप का कार्याक्रम चल रहा हैं जेएनयू में। राजनाथ सिंह ने SIT की टीम भी गठित की पर कुछ पता नही चल पाया। छात्र समागम जिला अध्यक्ष सुशांत कुशवाहा ने तमाम छात्र संगठनों से आग्रह किया है कि नजीब को सही सलामत बरामत कर इंसाफ दिलाने और इस साझी लड़ाई का हिस्सा बने। पूर्णियाँ शहर में बुद्धिजीवियों, लोकतांत्रिक - प्रगतिशील सभी छात्र संगठनों का समर्थन मिल रहा है। बैठक मे छात्र समागम के जिला अध्यक्ष सुशांत कुशवाहा , स्वतंत्र पत्रकार आसुतोष आर्यन, दिल्ली के छात्र लकी वर्मा, छात्र समागम के मो कैफ़ी, माणिक आलम, एनसीपी छात्र संगठन के तनवीर राजा, रहीस अहमद, मो वासिम, छात्र राजद के बंटी सिंह, अजीत, अंकित, कांग्रेस से रिजवान आलम, सोनू आदि दर्जनों लोगो ने हिस्सा ले अपना समर्थन दिया।
