News by Date

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

सरसी में थाना परिसर में शांति समिति बैठक

पूर्णिया के सरसी में थाना परिसर में थानाध्यक्ष नंद किशोर नंन्दन की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया । यह बैठक आगामी पर्व दीपावली कालीपूजा और छठ महापर्व में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की सुदृढ़ता हेतु आयोजित किया गया ।
        बैठक में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने की सलाह देने के साथ साथ पदाधिकारी द्वारा त्यौहारों से सम्बंधित  जानकारियाँ प्राप्त की । जैसे कि काली पूजा में प्रतिमा कहाँ कहाँ स्थापित होती है और छठ पर्व कहां-कहां होती है । इसके अलावा पदाधिकारी ने काली पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अनुमति लेना अनिवार्य होगा,बिना लाइसेंस लिए पटाखा नहीं बेचना मना है,जैसे निर्देश भी दिए । साथ ही छठ पर्व को लेकर घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
          बैठक में मझवा प्रेमराज मुखिया, राजीव रंजन सरपंच मोहम्मद इसरायल वरिष्ठ नागरिक राजकिशोर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।