News by Date

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

1 दिसंबर से 65 रुपए में 9 वाट एलईडी बल्ब , एलईडी ट्यूब लाइट 230 और 50 वाट फाइव स्टार पंखा 1150 में

बिजली उपभोगताओं को इस महँगाई वाले समय में सस्ते दर पर विद्युत उपकरण उपलब्ध कराई जाएगी । एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा एलईडी बल्ब,फाइव स्टार पंखा,एलईडी ट्यूब लाइट कम दर पर उपलब्ध कराई जाएगी ।
       उक्त सुविधा का लाभ उपभोगता 1 दिसंबर से उठा पाएँगे । एलईडी बल्ब मूल्य 65 रुपए में मिलेगा तथा इसकी शक्ति 9 वाट की होगी । बल्ब की गारंटी तीन साल की होगी। फाइव स्टार पंखा जो 50 वाट का होगा,1150 रुपए में उपलब्ध होगा । इसके अलावा एलईडी ट्यूब लाइट 230 रूपए में मिलेगा । 
        एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक उत्पल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बल्ब की कीमत कम होने के कारण 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान सिर्फ फ्यूज बल्ब बदला जाएगा। परन्तु 1 दिसंबर से यह उपलब्ध रहेगा ।